निजामी बंधु की अगली बॉलीवुड फिल्म ‘आजमगढ़’

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों में गीत देने वाले सूफी बैंड निजामी बंधु की अगली बॉलीवुड फिल्म ‘आजमगढ़’ है।

चांद निजामी ने यह जानकारी दी।

चांद निजामी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने ‘आजमगढ़’ के लिए करार किया है। यह फिल्म तीन-चार महीनों में रिलीज होगी।”

चांद निजामी के नेतृत्व में बैंड में उनके दो भतीजे, शादाब फरीदी निजामी और सोहराब फरीदी निजामी भी शामिल हैं।

दरगाह के अंदर फिल्म ‘रॉकस्टार’ का गीत ‘कुन फया कुग’ के लिए अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम के बाद बैंड में हाल ही में डालमिया हाउस में प्रस्तुति दी।

पसंदीदा सूफी संगीत के बारे में बात करते हुए चांद निजामी ने कहा, “हमारा पसंदीदा ट्रैक छाप तिलक है, क्योंकि हम इसके कारण प्रसिद्ध हैं। फिल्म की वजह से हमें पहचान मिली है, हालांकि ‘रॉकस्टार’ में सभी सूफी गायक हैं। सूफी गायन का इतिहास 700 वर्ष पुराना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493