अनुराग कश्यप बहुत स्पेस देते हैं : राजेश

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता राजेश तेलंग का कहना है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। वह कलाकारों को बहुत स्पेस देते हैं।

राजेश अनुराग की आगामी फिल्म ‘मुक्काबाज’ में हैं।

उन्होंने अनुराग के बारे में कहा, “अनुराग कश्यप के साथ काम करना सभी कलाकारों के लिए सपना पूरा होने जैसा है। इसलिए, मेरे लिए भी यह समान था। मैं पहली बार उनके साथ काम कर रहा हूं। वह एक महान निर्देशक हैं, लेकिन वह दिल से एक अभिनेता और लेखक भी हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए उनके साथ काम करना इस पहलू में हमारी मदद करता है और वह संभवत: सुझाव के साथ आते हैं। वह कलाकारों को बहुत स्थान देते हैं और उन्हें सुधार करने का अवसर भी देते हैं।”

उन्होंने बताया, “कई बार वह तुरंत लिखे कुछ संवाद के पेपर देते हैं, इसलिए कलाकार के रूप में आप पहले से तैयारी नहीं कर सकते। यह चुनौतीपूर्णहै और उसी समय में आपकी प्रस्तुति ताजगी और सहजता देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493