पाकिस्तान 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

इस्लामाबाद, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करने जा रहा है।

इन मछुआरों ने कथित तौर पर क्षेत्रीय जलसीमा का उल्लंघन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तना के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि मछुआरों को दो चरणों के तहत रिहा किया जाएगा। पहले चरण के तहत 29 दिसंबर को और दूसरे चरण के तहत आठ जनवरी को रिहा किया जाएगा।

इसके पहले 27 अक्टूबर को पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

दिसंबर के शुरुआत में जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 500 से अधिक भारतीय कैद हैं, जिनमें ज्यादातर मछुआरें हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के जेल में 996 विदेशी हैं, जिनमें 527 भारतीय हैं। इन्हें आतंकवाद, हत्या, नशीले पदार्थो की तस्करी और अवैध रूप से देश में घुसने जैसे कई आपराधिक मामलों में बंद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493