बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री 26 दिसंबर को बीजिंग में मुलाकात करेंगे और विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
प्रेसवार्ता में विदेश मंत्री की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने कहा, “यह अपनी तरह की पहली बैठक होगी, क्योंकि तीनों देशों ने जून में त्रिपक्षीय संवाद तंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्री हुआ के हवाले से कहा, “चीन की विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उनके समकक्ष एक-दूसरे के बीच राजनीतिक विश्वास और मेल-मिलाप, विकास और संपर्क, सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद का विरोध मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।”
उन्होंने कहा, “चीन को उम्मीद है कि इस बैठक से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के संबंधों को बेहतर बनाने, त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में योगदान करने में मदद मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath