बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन ने गरुवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का पालन करने व व्यापार नियमों के दुरुपयोग से बचने का आग्रह किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईयू ने हाल की एक रिपोर्ट में चीन की अर्थव्यवस्था को विकृत बताया था।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “प्रासंगिक रिपोर्ट चीन की अर्थव्यवस्था पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करती है और विभिन्न कारणों से चीन के खिलाफ गलत कदम उठाती है, लेकिन रिपोर्ट में ईयू द्वारा खुद किए डब्ल्यूटीओ नियमों के उल्लंघन को शामिल नहीं किया गया है।”
उन्होंने कहा, “दोहरे मानक रखना दिखावा है, इस तरह के छलावों से खुद ईयू को नुकसान पहुंचेगा।”
उन्होंने कहा कि हाल के सालों में चीन के आर्थिक विकास ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है और विकास के लिए महत्वपूर्ण स्थितियां मुहैया कराई गई हैं, जिससे विश्व की अर्थव्यवस्था की वृद्धि व स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रवक्ता ने कहा, “चीनी विशेषता वाले सामाजिक अर्थव्यवस्था का उज्जवल भविष्य है।”
dharmpath.com dharmpath