अमेरिकी हास्य कलाकार जोआन रीवर का निधन

indexन्यूयॉर्क, 5 सितम्बर | मशहूर अमेरिकी हास्य कलाकार जोआर रीवर्स का गुरुवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। उनकी बेटी ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेलिसा रीवर्स ने एक बयान में कहा, “बहुत दुख के साथ मुझे अपनी मां जोआन रीवर्स के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। अपने परिवार और दोस्तों के बीच दोपहर 1.17 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।”

ई टेलीविजन के ‘फैशन पुलिस’ कार्यक्रम की मेजबान जोआन को पिछले गुरुवार को माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेलिसन रीवर्स ने बताया, “मेरी मां की बेहतर देखभाल के लिए मैं और मेरा बेटा (कूपर) माउंट सिनाई अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सो और कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे।”

जोआन 1960 के दशक की शुरुआत में न्यूयॉर्क के कॉमेडी क्लबों में प्रस्तुति देती थीं। वह टीवी पर पहली बार ‘द टुनाईट शो’ में नजर आई थीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493