मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार रवि रंजक का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ प्रासंगिक मुद्दे पर आधारित है।
फिल्म का ट्रेलर बुधवार को कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरूचा ने लॉन्च किया था।
पिछली फिल्मों की तरह इस बार अधिक कलाकारों न लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर रंजन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कलाकारों की संख्या महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि दर्शकों द्वारा मेरी फिल्मों की सराहना की गई है, क्योंकि उन फिल्मों में दिखाए गए मुद्दों से जुड़ा जा सकता है। यह फिल्म एक नए मुद्दे पर आधारित है, जिसे लोगों ने पहले नहीं देखा है।”
उन्होंने कहा, “हमने कई वर्षो से सास और बहू के बीच झगड़े देखते आ रहे हैं। इससे पहले, हम यह कहते थे कि एक शादी दो परिवारों का एकीकरण है लेकिन शहरों में यह एक अलग तस्वीर दिखाती है, जहां दो दोस्तों के बीच शादी होती है।”
दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म अगले साल फरवरी में जारी होगी।
dharmpath.com dharmpath