लॉस एंजिलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध अभिनेता सिलवेस्टर स्टेलोन ने एक महिला द्वारा उन पर लगाए गए यौन दुराचार के आरोपों से इनकार किया है। महिला ने स्टेलोन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है और मुकदमे की कार्रवाई शुरू करना चाहती हैं।

टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया कि एक महिला ने बुधवार को सेंटा मोनिका पुलिस थाने में स्टेलोन के खिलाफ कथित यौन प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है और 1980 के दशक में होनेवाली घटना के बावजूद मुकदमा चलेगा, जबकि स्टेलोन ने आरोपों से इनकार किया है।
स्टेलोन ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने 1987 में इजरायल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान महिला के साथ तीन दिन गुजारे थे। उस समय वे कुंवारे थे और महिला भी उस वक्त नाबालिग नहीं थी।
उनका कहना था कि जो कुछ भी हुआ था वह आपसी सहमति से हुआ था और इसे दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। स्टेलोन ने इस आरोप से भी इनकार किया कि वे 1990 के दशक में उस महिला के साथ संबंधों में थे।
dharmpath.com dharmpath