उप्र के पूर्व राज्यपाल बी.एल. जोशी नहीं रहे (लीड-1)

उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया है।

जोशी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू नामक गांव में 27 मार्च 1936 को हुआ था। उन्होंने 28 जुलाई, 2009 को यूपी के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। जोशी ने दूसरी बार 7 मार्च, 2014 को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। वह दिल्ली के उपराज्यपाल और मेघालय तथा उत्तराखंड के राज्यपाल भी रहे थे।

पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी के निधन पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जोशी एक अत्यंत सौम्य, सरल और विद्वान राज्यपाल थे। उन्होंने अपने अनुभव से उत्तर प्रदेश का समय-समय पर मार्गदर्शन किया।

नाईक ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके पास 2014 में जब राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार था, तो बी.एल. जोशी उनसे भेंट करने राजभवन राजस्थान आए थे। नाईक ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रेषित की है।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जोशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493