विशाल वशिष्ठ ‘जय कन्हैया लाल’ की में कन्हैया के किरदार में दिखेंगे

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता विशाल वशिष्ठ का कहना है कि वह आगामी शो में समस्याएं सुलझाने वाले शख्स के किरदार में नजर आएंगे।

विशाल ‘जय कन्हैया लाल’ की शो में कन्हैया के किरदार में हैं, जो सभी की समस्याओं का हल निकालते हैं।

यह शो लोकप्रिय बंगाली शो ‘भोजो गोबिंदो’ का रीमेक है, जो एक अमीर, समृद्ध एवं चिंतित शख्स जानकी प्रसाद चौधरी के बारे में है, जिसकी एकमात्र परेशानी उसकी बिगड़ी हुई पोती दाली है।

विशाल ने कहा, “मैं जय कन्हैया लाल की शो का हिस्सा बन खुश हूं। इसका कॉन्सेप्ट बेजोड़ है। यही वजह है कि मैं इसे मना नहीं कर पाया। मैं कन्हैया का किरदार निभा रहा हूं, जो सभी की परेशानियां हल करता है।”

उन्होंने कहा, “वह परेशानियों का हल निकालत हैं।”

इस शो का प्रसारण एक जनवरी से स्टार भारत पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493