जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा

श्रीनगर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट आने से शनिवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात में आसमान साफ होने के कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कारगिल में शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।”

अधिकारी ने कहा, “लेह में तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह राज्य में दूसरा सबसे ठंडा कस्बा रहा।”

कश्मीर घाटी में रात में तापमान शून्य से नीचे लुढ़का। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.9 नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर बना रहा।

जम्मू में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493