पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है।
इस बीच शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामलूी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस बीच हालांकि तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।”
विभाग के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में वातावरण में आद्र्रता बढ़ने के कारण देर रात कोहरा बनेगा, हालांकि दिन चढ़ने के बाद कोहरा समाप्त हो जाएगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना और पूर्णिया का शनिवार का न्यूनतम तापमान 11़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 10.2 डिग्री और भागलपुर का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath