उप्र : फरु खाबाद में ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रमों पर छापे

लखनऊ /फरु खाबाद, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सहित कई इलाकों व कई राज्यों में ‘आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के नाम पर नाबालिग से लेकर अधेड़ उम्र की सैकड़ों महिलाओं को वर्षो बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के फरु खाबाद स्थित आश्रमों पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापेमारी की। ढोंगी बाबा के कंपिल और सिकंदर बाग स्थित आश्रम पर छापा मारा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में करीब सुबह 7 बजे पुलिस बाबा वीरेंद्र देव के सिकंदर बाग आश्रम पहुंची। पुलिस को मुख्य गेट बंद मिला। पुलिस ने अंदर मौजूद महिलाओं से गेट खोलने के लिए कहा, तो उन्होंने गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की और आश्रम के मुख्य दरवाजे का ताला खुलावाया। पुलिस ने अंदर जाकर कमरों के ताले तोड़े और तलाशी अभियान चलाया।

इस आश्रम में पुलिस की टीम को 38 महिलाएं और 14 पुरुष मिले। उप जिलाधिकारी बी.के. दुबे ने आश्रम में ही महिलाओं का बयान दर्ज किया। उन्होंने हालांकि इतना ही कहा कि प्रारंभिक जांच में आश्रम में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है, लेकिन पड़ताल अभी जारी है।

इससे पहले, शुक्रवार को ललितपुर पुलिस ने भी बाबा के आश्रम में छापा मारा। एक घंटे तक चले तलाशी अभियान में हालांकि कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। यहां रहने वाली महिलाओं का पुलिस ने लिखित बयान लिया है। पुलिस का कहना है अब आश्रम पर बराबर नजर रखी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493