अनिल कपूर को पिता के रूप में पाकर भाग्यशाली हूं : सोनम

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता अनिल कपूर ने रविवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनकी बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि अनिल कपूर को अपने पिता के रूप में पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं।

सोनम ने अपने पिता के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं।

सोनम ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में लिखा, “उस व्यक्ति को जन्म दिन मुबारक, जिसने मुझे अपने विश्वास के लिए लड़ना व सपनों का लगातार पीछा करना सिखाया। आपके बिना मैं आज उसका आधा भी नहीं बन पाती जितनी आज हूं और इसके लिए आपको मैं बेहद प्यार करती हूं।”

उन्होंने कहा, “दुनिया में आप जैसा कोई नहीं है, जो आप की तरह मुझे समझता है, इसके लिए आप की आभारी हूं। जन्म दिन मुबारक हो डैडी, आप सच्चे ‘रत्न’ हैं और मैं अपने जीवन में आप के होने को भाग्यशाली मानती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं जो आज हूं आपकी वजह से हूं और आपकी प्रतिभा, निष्ठा और समर्पण से प्रेरित होती रहूंगी। मैं आप जैसा पिता पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493