पुरु ने जरूरतमंद बच्चों में बांटे केक, चॉकलेट

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता पुरु छिब्बर ने क्रिसमस के मौके पर जरूरतमंद बच्चों को केक, चॉकलेट और अन्य चीजें बांटीं।

पुरु ने एक बयान में कहा, “मैंने रविवार को मॉल में जाते हुए बच्चों को इस सजावट के बारे में बात करते हुए सुना। घर जाकर मैंने अपनी मां से यह बात साझा की और हमने उन बच्चों के साथ इस महोत्सव को मनाने का फैसला किया।”

अभिनेता ने कहा, “हम केक, चॉकलेट और कई खाने-पीने की चीजें खरीदीं। इन सबको हमने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े बच्चों को दिया। यह काफी खास था और मैं अच्छा महसूस कर रहा था।”

अभिनेत्री विभा छिब्बर के बेटे पुरु को ‘नमकहराम’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे धारावाहिकों में देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493