सिखों के लिए खास है क्रिसमस : नीलू कोहली

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीलू कोहली का कहना है कि क्रिसमस उनके तथा सिख समुदाय के लिए एक खास दिन है। यह त्योहार दुनिया भर में सोमवार को मनाया गया था।

नीलू ने कहा, “क्रिसमस एक सुंदर दिन है। हर किसी के लिए यह जश्न मनाने का समय होता है, जहां लोग ईसा मसीह के जन्म का महोत्सव मनाते हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, “यह हमारे लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह हमारे 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के जन्म का दिन भी हैं। हमारे लिए यह खास दिन है।”

नीलू ने कहा, “मैं हर किसी के लिए शांति, प्यार और खुशियों की आशा करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493