अमेरिका ने उत्तर कोरिया के दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, 27 दिसंबर (आईएएनएस)।अमेरिका ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर मंगलवार को प्योंगयांग के दो नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिका के वित्त विभाग की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि इन प्रतिबंधों के मद्देनजर इन दोनों अधिकारियों की अमेरिका में संपत्तियां ब्लॉक हो जाएंगी और अमेरिकी नागरिकों के साथ इन दोनों अधिकारियों के वित्तीय लेनदेन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण और कई मिसाइल परीक्षणों के बाद इस साल कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव और बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493