तेहरान, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र तेहरान और अल्बोर्ज प्रांतों के बीच सीमा पर रहा।
सरकारी समाचार चैनल के मुताबिक, भूकंप के झटके 12 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए।
dharmpath.com dharmpath