पाकिस्तानी अभिनेता को मिला था ‘वीरे दी वेडिंग’ का प्रस्ताव

इस्लामाबाद, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेता इमाद इरफानी का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘राब्ता’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ का प्रस्ताव मिला था, लेकिन परिस्तिथियां अनुकूल नहीं थीं।

इरफानी ने ट्रिब्यून डॉट कॉम डॉट पीके से कहा, “वास्तव में, मैं मैडॉक फिल्म्स की ‘राब्ता’ और अनिल कपूर फिल्म्स की ‘वीरे दी वेडिंग’ (बॉलीवुड में) के लिए तैयार था। इसमें करीना कपूर और सोनम कपूर जैसे कलाकार शामिल थे, लेकिन परिस्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी।”

‘शहर में सफर’, ‘सनम’ और ‘वो एक पल’ जैसे पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुके इरफानी अपने करियर को लेकर आश्वस्त और स्पष्ट हैं।

दिनेश विजान द्वारा निर्देशित ‘राब्ता’ इस वर्ष जून में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘वीरे दी वेडिंग’ फिलहाल निर्माणाधीन है। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493