पोचेटिनो ने हैरी कैन को विश्व स्तर का खिलाड़ी बताया

लंदन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टॉटेनहम के मुख्य कोच मॉरिसियो पोचेटिनो ने अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी कैन को विश्व स्तर का खिलाड़ी बताया है।

उनकी टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में साउथैम्पटन को 5-2 से मात दी है।

केन ने इस मैच में हैट्रिक लगाई। साथ ही मंगलवार को ईपीएल कैलेंडर में अपने 39 गोल पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने ईपीएल में एक साल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में एलन श्यरेर को पीछे छोड़ दिया है।

केन ने अपने क्लब के लिए अभी तक 56 गोल किए हैं। वह इसी के साथ यूरोप में एक साल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को मात दी है।

द गर्जियन ने पोचेटिनो के हवाले से लिखा है, “हैरी विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। निश्चित ही, मेसी और क्रिस्टियानो (रोनाल्डो) की बात अलग है। आज की तारीख में एक निश्चित पोजीशन के लिए हैरी से बेहतर कौन है? यह कहना मुश्किल है कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं लेकिन उन्होंने बताया है कि सबसे बेहतर में से एक हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके दोनों रिकार्ड शानदार हैं। उन्होंने एलन के रिकार्ड को तोड़ा। पिछले सात, आठ, नौ वर्षो से अगर आप देख रहे होंगे तो सिर्फ मेसी और रोनाल्डो थे, लेकिन इस बार हैरी भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493