सुमित सचदेव ‘ननकाना’ से पंजाबी सिनेमा में शुरुआत करेंगे

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमित सचदेव पंजाबी फिल्म उद्योग में ‘ननकाना’ के साथ अपनी शुरुआत करेंगे। सचदेवा ने टीवी नाटक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अभिनय किया था।

मनजीत मान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुरदास मान व अदिति शर्मा भी हैं।

सुमित ने एक बयान में कहा, “यह एक पीरियड फिल्म है। पंजाब-राजस्थान सीमा पर शूटिंग के लिए जाने की खुशी है। मैं इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दर्शक इसका खुले दिल से स्वागत करेंगे।”

फिल्म अगले साल अप्रैल में वैशाखी पर रिलीज होगी। सचिन सचदेव वर्तमान में टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493