हेमिल्टन ने रिश्तेदार पर अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी

लंदन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा फॉम्र्यूला वन विजेता लुइस हेमिल्टन ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदार पर की गई अनुचित टिप्पणी पर माफी मांगी है।

मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने इससे पहले अपने रिश्तेदार के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा, “लड़के, लड़कियों के कपड़े नहीं पहनते हैं।”

हालांकि उन्होंने बाद में यह टिप्पणी हटा ली थी।

क्रिसमस की शाम को जारी की गई उनकी एक पोस्ट में उनके नेफ्यू को बैगनी रंग की टोपी और गुलाबी रंग के कपड़े पहने दिखाया गया था।

32 साल के हेमिल्टन ने मंगलवार को अपनी इस टिप्पणी के लिए ट्वीट के जरिए माफी मांगी है।

उन्होंने कहा, “कल मैं अपने नैफ्यू के साथ खेल रहा था और मुझे पता चला की मेरे शब्द सही नहीं हैं, इसलिए मैंने वो पोस्ट हटा ली। मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।”

उन्होंने लिखा, “मैं अपने व्यवहार के लिए दिल से माफी मांगता हूं और मुझे महसूस हुआ कि यह मान्य नहीं है। यह मायने नहीं रखता कि आप कहां हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493