मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बांग्ला अभिनेत्री रुपांजना मित्रा का कहना है कि वह असल जीवन में आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘जय कन्हैया लाल की’ की भूमिका से पूरी तरह अलग हैं।
रुपांजना ने कहा, “डाली की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वह जिद्दी, लापरवाह, जल्दी गुस्सा होने वाली और सनकी लड़की है। मैंने किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की है। मैंने खुद को डाली के किरदार में ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है क्योंकि डाली मुझसे पूरी तरह अलग है।”
उन्होंने कहा, “मुझमें डाली जैसी कोई विशेषता नहीं है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे डाली से जोड़ने में सक्षम होंगे और मेरी मेहनत को पहचानेंगे।”
‘जय कन्हैया लाल की’ के साथ हिंदी टीवी उद्योग में शुरुआत कर रहीं रुपांजना इससे पहले बांग्ला धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।
इसका प्रसारण 1 जनवरी से टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होगा।
dharmpath.com dharmpath