अनुराग ने विनीत के समर्पण को सराहा

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप अपनी आगामी फिल्म ‘मुक्काबाज’ के मुख्य अभिनेता विनीत सिंह की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप अपनी आगामी फिल्म ‘मुक्काबाज’ के मुख्य अभिनेता विनीत सिंह की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, विनीत ने फिल्म में अपने किरदार जैसा बनने और उसमें ढलने के लिए खूब मेहनत की है।

अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लिखा कि विनीत में हुए बदलाव को प्रतिदिन के हिसाब से रिकॉर्ड किया गया है और पूरी प्रक्रिया को एक शानदार वीडियो में ढाला गया है।

इसमें विनीत के शुरुआती प्रशिक्षण को लेकर उनके बॉक्सर बनने तक की यात्रा को दिखाया गया है कि किस तरह शुरुआत में विनीत एकदम नौसिखिया थे लेकिन जल्द ही अपनी मेहनत से खुद को एक अच्छे बॉक्सर के रूप में तैयार कर लेते हैं।

अनुराग कश्यप ने कहा, “मैंने विनीत को बताया कि मुक्केबाज बनना तभी संभव होगा, जब वह पेशेवर बॉक्सर की तरह प्रशिक्षित होने के लिए तैयार होंगे, उसी रात सब कुछ पैक किया, मुक्केबाज बनने के लिए पंजाब के लिए निकल पड़े और एक वर्ष बाद वापस लौटे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493