‘भोजो गोबिंदो’ के किरदार से करीब से जुड़ाव : दीपांकर डे

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगामी हिंदी टीवी रीमेक ‘जय कन्हैया लाल की’ में अपने बंगाली धारावाहिक ‘भोजो गोबिंदो’ के दादाजी के किरदार को फिर निभाने जा रहे अभिनेता दीपांकर डे का कहना है कि वह इस किरदार से काफी करीब से जुड़े हैं।

दीपांकर ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “मैं ‘जय कन्हैया लाल की’ का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं मूल शो का हिस्सा था, जिसमें मैंने दादाजी की भूमिका निभाई थी। नए शो में भी मेरी वही भूमिका है। मैं इस शो और अपने किरदार से करीबी से जुड़ा हुआ हूं।”

उन्होंने कहा, “जब मुझे इसके हिंदी रीमेक के लिए संपर्क किया गया था, तो मैंने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया क्योंकि मुझे लगा कि अलग लोगों के लिए एक अलग भाषा में वही किरदार निभाना रोमांचक होगा। मुझे लगता है कि दर्शकों से हमें उसी प्रकार प्यार और सराहना मिलेगी, जो इसके मूल संस्करण को मिली थी।”

‘जय कन्हैया लाल की’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर 1 जनवरी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493