लता मंगेशकर ने पिता को 117वें जन्मदिन पर याद किया

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने शुक्रवार को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को उनके 117वें जन्मदिन पर याद किया।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, “नमस्कार, आज मेरे पूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 117वीं जयंती है। हम सब मंगेशकर उनके चरणों में कोटि कोटि वंदन करते हैं।”

पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक व थिएटर कलाकार थे। लता उनकी सबसे बड़ी बेटी हैं। उनकी अन्य संतानों के नाम मीना, आशा (भोंसले), ऊषा व हृदयनाथ मंगेशकर हैं।

लता (88) ने अपने पिता के ‘राग शंकरा’ का एक लिंक भी शेयर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493