ह्यूस्टन में गोलीबारी में 3 की मौत

ह्यूस्टन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

ह्यूस्टन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूस्टन पुलिस विभाग के कार्यकारी सहायक प्रमुख ट्रॉय फिनर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि हमलावर वाहनों की मरम्मत करने वाली एक दुकान का पूर्व कर्मचारी था। उसने दुकान के ही दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हमलावर बाहर आया और खुद को भी गोली मार ली।

फिनर ने कहा कि घटना के दौरान कई लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमलावर के परिवार से संपर्क किया है। हालांकि पुलिस ने यह बताने से इनकार कर दिया कि हमलावर पुरुष है या महिला।

इस घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ है। गोलीबारी का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493