नए निर्देशकों के साथ काम करना बेहद पसंद : संजय सूरी

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता समीर सोनी के साथ फिल्म ‘माई बर्थडे सॉन्ग’ में काम कर रहे अभिनेता व निर्माता संजय सूरी का कहना है कि उन्हें नए निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है।

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता समीर सोनी के साथ फिल्म ‘माई बर्थडे सॉन्ग’ में काम कर रहे अभिनेता व निर्माता संजय सूरी का कहना है कि उन्हें नए निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है।

समीर सोनी संजय की फिल्म ‘माई बर्थडे सॉन्ग’ से निर्देशन में कदम रख रहे हैं।

संजय ने अपने बयान में कहा, “मुझे नए निर्देशकों के साथ काम करना बेहद पसंद है, चाहे वह ओनीर हों, विकास मिश्रा या समीर हों, ये सभी अपने अलग-अलग व्यक्त्वि से एक तरह की ताजगी और विविधता लेकर आते हैं, जिससे मुझे एक छोटे दृष्टिकोण के बजाय विस्तृत नजरिए से काम करने में मदद मिलती है।”

इस फिल्म का निर्देशन करने के संबंध में समीर ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि निर्देशक को इस बात को लेकर स्पष्ट होना चाहिए कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा। ऑडियो, विजुअल सभी समकालीन होना चहिए। सभी पहलुओं का ही संयोजन होना चहिए।

फिल्म में नोरा फतोही और पूर्व मिस इंडिया-आस्ट्रेलिया जेनिया स्टार भी हैं।

‘माई बर्थडे सॉन्ग’ 19 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493