ब्रूनो मार्स, मार्क रोंसन पर मुकदमा

लॉस एंजेलिस, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक ब्रूनो मार्स और संगीतकार मार्क रोंसन पर उनके हिट एकल गीत ‘अपटाउन फंक’ को लेकर मुकदमा दायर किया गया है।

लॉस एंजेलिस, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक ब्रूनो मार्स और संगीतकार मार्क रोंसन पर उनके हिट एकल गीत ‘अपटाउन फंक’ को लेकर मुकदमा दायर किया गया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, महिला रैपर समूह ‘द सीक्वेंस’ का मानना है कि गीत ‘अपटाउन फंक’ उनके समूह द्वारा 1979 में रिलीज हुए गीत ‘फंक यू अप’ से बेहद मिलता-जुलता है।

‘द सीक्वेंस’ ने जूरी ट्रायल और वित्तीय मुआवजे की मांग की है क्योंकि उनका मानना है कि ‘अपटाउन फंक’ में ‘फंक यू अप’ की तरह काफी समान रचनात्मक तत्व मौजूद हैं।

समूह में चेरिल कुक, ग्वेंडोलिन शिजोम और एंजी ब्राउन स्टोन शामिल थीं।

इन महिला कलाकारों ने ‘अपटाउन फंक’ की नकल करने के लिए मार्स और रोंसन से अज्ञात धनराशि की मांग की है।

‘अपटाउन फंक’ इससे पहले भी कानूनी समस्या का सामना कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493