बालों को स्टाइल नहीं करतीं लारा स्टोन

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल लारा स्टोन अपने बालों को स्टाइल नहीं कर पातीं और जब वह काम नहीं कर रही होतीं तब वह बालों में कंघी भी कभी-कभार ही करती है।

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल लारा स्टोन अपने बालों को स्टाइल नहीं कर पातीं और जब वह काम नहीं कर रही होतीं तब वह बालों में कंघी भी कभी-कभार ही करती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “बालों को टूटने से बचाने के लिए मैं हीट स्टाइलिंग से दूर रहती हूं। जब मैं काम नहीं कर रही होती उन दिनों में मैं बालों में कंघी भी कभी कभार ही करती हूं। मैं अपने बालों को स्टाइल करने में असमर्थ हूं, आमतौर पर मैं पोनीटेल बना लेती हूं।”

मॉडल ने हाल ही में व्यायाम करना शुरू किया है, लेकिन उन्हें इसके लाभ दिखाई देने लगे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में व्यायाम शुरू किया है। इसमें समय लगता है, लेकिन मेरा मानना है कि व्यायाम आपके लिए मानसिक रूप से भी उतना ही लाभकारी है, जितना कि शारीरिक रूप से।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493