गोल्फ : शिव ने जीता रॉयल कप का खिताब

पटाया (थाईलैंड), 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर ने रॉयल कप टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को चार अंडर-67 का स्कोर करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने तीसरे दिन का अंत पहले स्थान के साथ करने वाले थाईलैंड के प्रोम मीसावाट को एक शॉट की बढ़त से मात दी।

वहीं भारत के ही गगनजीत भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे।

शिव तीसरे दिन मीसावाट से दो शॉट पीछे थे, लेकिन आखिरी दिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 13 अंडर 270 के कुल स्कोर के साथ खिताबी जीत हासिल की।

यह 35 साल के शिव का इस साल का तीसरा एशियन टूर खिताब है। इससे पहले उन्होंने येनग्डेर हैरिटेज और पैनासोनिक ओपन का खिताब जीता था।

एशियन टूर द्वारा जारी किए गए बयान में शिव ने कहा, “यह काफी करीबी मुकाबला था। मुझे काफी संघर्ष के बाद बाहर आना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “एस सीजन में तीन टूर्नामेंट जीतना मेरे लिए अच्छी बात है। इससे भी ज्यादा, मेरी बेटी का यहां होना और जीत का जश्न मानना है।”

वहीं भुल्लर ने कहा, “मेरा यह टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है। मैंने हालांकि ज्यादा तैयारी नहीं की थी। मैं सीधे अपनी शादी से यहां आया था। आज का दिन मेरा खासतौर पर अच्छा था। मैंने अच्छे पुट किए और अपने आप को अच्छा मौका दिया।”

उन्होंने कहा, “मैं अच्छा खेला, लेकिन जाहिर सी बात है शिव और मीसावाट मुझसे अच्छा खेला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493