परेश पहूजा ने की थी ‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता की भविष्यवाणी

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता परेश पहूजा का कहना है कि उन्होंने पहले ही सलमान खान अभिनीत फिल्म की बॉक्स-ऑफिस पर सफलता की भविष्यवाणी की थी।

फिल्म पिछले साल 22 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म सात दिनों के भीतर 206.04 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है।

परेश ने कहा, “किसी भी कलाकार के लिए पहली फिल्म की सफलता बहुत महत्वपूर्ण है और ‘टाइगर जिंदा है’ एक ब्लॉकबस्टर है। मैंने फिल्म की सफलता की भविष्यवाणी की थी क्योंकि सलमान और कैटरीना साथ थे। साथ ही यह सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है।”

उन्होंने कहा, “जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब लोग मुझे पहचानने लगे हैं। पेशेवर रूप से चीजें बदल गई हैं। मेरा फोन बजना बंद नहीं हो रहा है। मेरे ड्रीम निर्देशकों को मुझमें रुचि है। लोगों ने फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग रोल और बेस्ट डेब्यू के लिए वोट किया है। मेरा भाषण पहले ही तैयार है।”

सलमान खान के साथ शुरुआत करने के बारे में उन्होंने कहा, “वह ‘करण अर्जुन’ से मेरे पसंदीदा हैं। मुझे पहली फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। भावना स्वप्निल थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493