कोरिंथियंस जाने को तैयार नपोली के पूर्व डिफेंडर हेनरीक

रियो डी जनेरियो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए चैम्पियंन कोरिंथियंस ने ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डिफेंडर हेनरीक के साथ करार की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

एक दिन पहले ही 31 वर्षीय खिलाड़ी हेनरीक फ्लूमिनेंसे से अलग हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह फ्लूमिनेंसे ने आठ खिलाड़ियों को टीम से अलग किया था और हेनरीक उनमें से एक रहे।

कोरिंथियंस करार के लिए आधिकारिक घोषणा से पहले हेनरीक के फ्री एजेंट होने की पुष्टि करना चाहता है। क्लब के कोच एलेसांद्रो नुनेस ने इसकी जानकारी दी।

‘ग्लोबो एस्पोर्ट’ को दिए बयान में नुनेस ने कहा, “हमने सौदा तो कर लिया है, लेकिन उन्हें फ्लूमिनेंसे से अपने करार को पूरी तरह समाप्त करना होगा।”

ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए हेनरीक ने सात मैच खेले हैं और 2015 में नपोली से निकलकर फ्लूमिनेंसे में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493