अनिल शर्मा ने इशिता को ‘जीनियस’ से पेश किया

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार अनिल शर्मा ने नववर्ष पर अपनी आगामी फिल्म ‘जीनियस’ से नवोदित इशिता को पेश किया।

इशिता इस फिल्म में अनिल के बेटे उत्कर्ष के साथ दिखेंगी।

उत्कर्ष वर्ष 2001 की फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में एक बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुके हैं।

अनिल ने इशिता की एक तस्वीर के साथ लिखा, “‘जीनियस’ में उत्कर्ष के अपोजिट इशिता को पेश कर रहा हूं। उम्मीद है यह वर्ष आपके जीवन में खुशियां और स्नेह लाए।”

अभिनेत्री आयशा जुल्का, मिथुन चक्रवर्ती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

बताया जा रहा है कि ‘जीनियस’ एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493