सर्जरी के बारे में सोच रहे एंडी मरे

लंदन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे कूल्हे की चोट से उबरने के लिए सर्जरी कराने का विचार कर रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हिप इंजरी के कारण मरे ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

मरे ने पिछले साल जुलाई के बाद से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है और ऐसे में वह एटीपी रैंकिग में 16वें स्थान पर हैं।

मरे ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा, “सर्जरी एक दूसरा विकल्प है। अभी तक मैंने इस बारे में अधिक नहीं सोचा है, लेकिन आशा है कि ऐसा न ही हो।”

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत 15 जनवरी से मेलबर्न में हो रही है। मरे ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में इस टूर्नामेंट में शामिल होने के बारे में फैसला करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493