प्रीमियर लीग में सिटी ने वाटफोर्ड को दी मात

मैनचेस्टर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के 22वें दौर में खेले गए मैच में वाटफोर्ड को 3-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में जीत के साथ सिटी ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर युनाइटेड से 15 अंकों का अंतर बना लिया है।

सिटी ने मैच की शुरुआत अच्छी की थी। रहीम स्टर्लिग ने पहले ही मिनट में गोल कर सिटी का खाता खोला।

इसके बाद, 13वें मिनट में सिटी के खाते में आया गोल वाटफोर्ड के खिलाड़ी कबासेले की गलती का नतीजा था।

कबासेले ने अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और इसका फायदा सिटी को हुआ। उसने वाटफोर्ड के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में सर्गियो अगुएरो ने 63वें मिनट में गोल कर सिटी को 3-0 से आगे किया।

इस बीच, वाटफोर्ड के खिलाड़ी आंग्रे ग्रे ने गोल कर स्कोर 3-1 किया, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। इस प्रकार सिटी ने वाटफोर्ड को 3-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493