लॉस एंजेलिस, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार जेम्स गन ने सुपरहीरो फिल्मों से अभिनेत्री जोडी फोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इन फिल्मों में पुराने जमाने की दिख रही हैं।
इससे पहले सुपरहीरो शैली के लिए फोस्टर की आलोचना की जा चुकी है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हालांकि, गन ने सोमवार को ट्विटर के माध्यम से फोस्टर पर निशाना साधा।
गन ने लिखा, “मुझे लगता है कि फोस्टर पुराने जमाने की दिख रही हैं।”
इसके साथ उन्होंने लिखा, “लेकिन, मैं फोस्टर का सम्मान करता हूं, फिल्मों में जो भी काम उन्होंने किया है और मैं हॉलीवुड के परि²श्य को देखने के लिए उनके अलग अंदाज की सराहना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath