हनी सिंह के ‘दिल चोरी’ की नववर्ष समारोहों में धूम!

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल भी हनी सिंह के गीत नववर्ष की पार्टियों की शान बने रहे। जहां हर कोई ‘यो यो’ की धुन पर झूमता नजर आया, वहीं हनी के नए गीत ‘दिल चोरी’ को भी खूब पसंद किया गया और इसी के साथ यह नया पार्टी एंथम बन गया है।

यो यो हनी सिंह के गाने हमेशा पसंदीदा पार्टी गीत रहे हैं। कई वर्षो से ‘चार बॉटल वोडका’, ‘धीरे धीरे’, ‘ब्राउन रंग ने’, ‘अंग्रेजी बीट दे’, ‘ब्लू आईज’, ‘लव डोज’ आदि हर पार्टी की शान रहे हैं।

फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गीत ‘दिल चोरी’ ने भी हनी के चार्टबस्टर गानों की सूची में अपनी जगह बना ली है।

हनी सिंह के इस चार्टबस्टर गीत को रिलीज के महज 20 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक बार देखा गया था और वही अब यह आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच गया और इसकी गिनती अभी भी जारी है।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘दिल चोरी’ को यूट्यूब पर 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493