संयुक्त राष्ट्र, 3 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कैरात उमरोव ने मंगलवार को कहा कि परिषद अफगानिस्तान मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करेगा।
संयुक्त राष्ट्र, 3 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कैरात उमरोव ने मंगलवार को कहा कि परिषद अफगानिस्तान मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करेगा।
संयुक्त राष्ट्र में कजाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि उमरोव ने संवाददाताओं को बताया, “बैठक में अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा लाने के लिए मध्य एशियाई देशों की विकासोन्मुख क्षेत्रीय भागीदारी बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान के विदेश मंत्री कैरात अब्द्राखमनोव 19 जनवरी को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी और देश के अन्य देशों के मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।
उमरोव ने कहा, “अफगानिस्तान हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”
उमरोव ने कहा कि अफगानिस्तान एक क्षेत्रीय समस्या है और ज्यादातर की तरह यह एक-देश का मुद्दा नहीं है, क्योंकि इसका प्रभाव क्षेत्रीय स्तर पर बड़ा है। उन्होंने कहा कि समाधान तलाशने के लिए क्षेत्र के अन्य देशों को शामिल होना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान की वित्तीय मदद में कटौती की धमकी के बारे में पूछे जाने पर उमरोव ने इस पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने पाकिस्तान पर आतंकवाद से मुकाबले के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था।
उमरोव ने कहा कि पाकिस्तान मध्य एशिया में अफगानिस्तान का एक क्षेत्रीय पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शांतिपूर्ण कूटनीतिक उपाय जोरदार प्रबल रूप से होना चाहिए। देशों के बीच ज्यादा सहभागिता न सिर्फ राजनीतिक स्तर पर, बल्कि आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में भी हो सकती है, इससे स्थिति में वास्तव में सुधार आ सकता है।
dharmpath.com dharmpath