लॉस एंजेलिस, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सितारे बियॉन्से नॉलेस, एमिनेम और द वीकेंड अप्रैल में ‘2018 कोचेला वैली म्यूजिक और आर्ट्स समारोह’ में अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह समारोह अपने सामान्य स्थान केलिफोर्निया के इंडियो स्थित एंपायर पोलो क्लब में 13 और 20 अप्रैल के सप्ताहांत में आयोजित किया जाएगा।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोचेला के आधिकारिक ट्विचर खाते पर मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इसमें समारोह में भाग लेने वाले सितारों की जानकारी दी गई।
इस समारोह में अपनी प्रस्तुति देने वाले अन्य सितारों में कार्डी बी, मिगुल एसजेडए, कायेगो, हैम, पोर्टुगल, द मैन, टेलर, द क्रियेटर, सेंट विंसेंट, ओडेस्जा, पोस्ट मालोन और विंस स्टेप्ल्स शामिल हैं।
द वीकंड अपनी प्रस्तुति 13 अप्रैल और 20 अप्रैल को देंगे। बियॉन्से 14 अप्रैल और 21 अप्रैल को अपनी प्रस्तुति देंगी और एमिनेम 15 अप्रैल और 22 अप्रैल को अपनी प्रस्तुति देंगे।
पिछले साल इस समारोह में बियॉन्से गर्भावस्था के कारण अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाई थीं।
dharmpath.com dharmpath