मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने बताया कि 15 वर्ष पहले ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर जेनेलिया ने उनसे पहले दो दिन बात तक नहीं की।
रितेश के लिए यह फिल्म जिंदगी बदलने जैसी है।
रितेश ने बुधवार को ट्वीट किया था, “जनवरी 3, 2003 : 15 वर्ष पहले ‘तुझे मेरी कसम’ जारी हुई। पहली फिल्म : जीवन में बदलाव। वास्तुकार एक अभिनेता बन गए। सह-स्टार जेनेलिया मेरी बाइको (पत्नी) बन गई।”
उन्होंने निर्देशक विजया भास्कर को धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे ने कहा, “आई लव यू सर, निर्माता रामोजी राव सर। छायाकार कबीर लाल सर को सम्मान, जिन्होंने मुझे सलाह दी।”
फिल्म सेट से कहानी साझा करते हुए उन्होंने कहा, जेनेलिया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले दो दिनों तक मुझसे बात नहीं की, क्योंकि मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, फिर जेनेलिया ने पहली बार मुझसे पूछा, “आपका सुरक्षा गार्ड कहां है?’ मैंने जवाब दिया ‘मेरे पास कोई गार्ड नहीं है।।”
dharmpath.com dharmpath