कोपा इटैलिया के सेमीफाइनल में पहुंचा जुवेंतस

तुरिन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जुवेंतस ने तोरीनो को 2-0 से मात देकर कोपा इटैलिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस की कोशिश अपने चौथे कोपा इटालिया खिताब को हासिल करने की है।

तोरिनो के खिलाफ मैच में उसने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया था। 15वें मिनट में डगलस कोस्टा की ओर से दागे गए गोल के साथ ही उसने 1-0 से बढ़त बना ली।

इसके तीन मिनट बाद ही तोरीनो को भी गोल कर इस स्कोर को बराबर करने का मौका मिला था, लेकिन म्बाये नियांग की किक पोस्ट को छूकर निकल गई और इस प्रकार जुवेंतस की बढ़त बरकरार रही।

इसके बाद 67वें मिनट में क्रोएशिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मारियो मांजुकिक ने गोल कर जुवेंतस को तोरीनो के खिलाफ 2-0 से बढ़त दी।

इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए जुवेंतस ने तोरीनो को 2-0 से हराया।

जुवेंतस का सामना अब सेमीफाइनल में एटलांटा से होगा। लाजियो और एसी मिलान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493