कैपइंडिया 2018 केमिकल्स, प्लास्टिक्स, शेलेक एक्सपो मार्च में

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कैपइंडिया 2018 के तीसरे संस्करण का आयोजन मुंबई में 22 से 24 मार्च तक किया जाएगा। इसे संयुक्त रूप से चार उद्योग निर्यात प्रोत्साहन परिषदों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रसायन और संबद्ध उत्पादों (केमेक्सिल और केपेक्सिल), प्लास्टिक्स (प्लेक्स परिषद) और शेलेक और वन उत्पाद (शेफाक्सिल) शामिल है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्यामलाल मिश्रा ने बताया कि इस एक्सपो में 700 से ज्यादा प्रदर्शक रसायनों, प्लास्टिक्स, प्लास्टिक्स मशीनरीज, उपभोक्ता वस्तुएं, शैलेक और वन वस्तुएं तथा निर्माण और खनन सामग्रियों का प्रदर्शन करेंगे।

मिश्रा ने कहा कि गुजरात सरकार भागीदार राज्य और प्रायोजक है। इस एक्सपो का आयोजन विदेशी ग्राहकों तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इन उद्योगों में भारत का निर्यात पिछले साल 36 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन यह अनुमानित वैश्विक क्षमता 2,000 करोड़ डॉलर का महज 2 फीसदी है.. इसलिए इसमें विस्तार करने की काफी संभावनाएं हैं।”

अधिकारी ने यह उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दुनिया में पॉलीमर के शीर्ष पांच उपभोक्ताओं में से एक है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय रसायन बाजार दुनिया में 7वां सबसे बड़ा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493