सुषमा स्वराज थाइलैंड पहुंची

बैंकाक, 4 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में गुरुवार को यहां पहुंची। इसके बाद वह इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगी।

बैंकाक, 4 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में गुरुवार को यहां पहुंची। इसके बाद वह इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “मंत्री का हमारे ‘भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पड़ोसी’ थाइलैंड में भव्य स्वागत हुआ।”

अपने दो दिवसीय थाइलैंड दौरे के दौरान वह अपने समकक्ष डॉन प्रमुदविनाई से मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, “राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक संबंध और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ भारत के संपर्क में बढ़ोतरी के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।”

ऐसा पहली बार हो रहा है कि आसियान देशों के नेता इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में एक साथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493