लीमा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की सबसे मुश्किल रैली डकार रैली-2018 से पहले पेरू में डकार विलेज रैली का आयोजन हुआ, जो देश की सांस्कृतिक झलक को दर्शाता है।
डकार रैली का आयोजन छह जनवरी को होगा, जो पेरू से शुरू होकर बोलीविया से होते हुए अर्जेटीना जाएगी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली में शामिल होने वाले दिग्गज रेसरों में स्पेन के कार्लोस सेंज और नानी रोमा, फ्रांस के स्टीफन पीटरहेंसल, सेबेस्टियन लोएब, सीरिल डेसप्रेस और कतर के नासेर अल-अतियाह शामिल हैं।
पेरू के प्रशंसकों ने बुधवार से ही मेले का लुफ्त उठाना शुरू कर दिया। वह उन 540 वाहनों को रैली में शामिल होते देखने के लिए उत्सुक हैं, जो कुछ दिनों पहले ही पेरू पहुंचे हैं।
रेसरों ने बुधवार को पहला तकनीकी समीक्षा शुरू की और अपने वाहनों को रेस के लिए तैयार किया। रैली के पहले चरण की शुरुआत शनिवार को होगी।
इस साल पांच साल बाद डकार रैली पेरू लौटी है। वह 40वें संस्करण का जश्न मना रही है। 10वीं बार इस रैली का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath