मैनचेस्टर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने गुरुवार को कहा है कि वह इस क्लब में ही रहेंगे और अपने करार को विस्तार देंगे।
54 साल के मोरिन्हो का कार्यकाल इंग्लिश क्लब के साथ इस सीजन के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसी भी खबरें थीं कि वह फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मने के साथ जा सकते हैं।
पुर्तगाल के मोरिन्हो ने कहा, “अनुबंध के मध्य में हूं। अगर मैं किसी और क्लब के साथ जाता हूं तो यह क्लब पर ही निर्भर करेगा, लेकिन इस क्लब के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मैं यहीं रहना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “कोई जो सबसे बुरी चीज मेरे साथ कर सकता है वो यह कहना नहीं है कि मैं बुरा कोच हूं।”
मोरिन्हो ने कहा, “आप नहीं कह सकते कि मैं अच्छा नहीं कर रहा। आप नहीं कह सकते की मैंने इस मैच में या उस मैच में खराब प्रदर्शन किया।”
dharmpath.com dharmpath