आईएसएल-4 : सिफनोइस ने पुणे को हैट्रिक से रोका

कोच्चि, 4 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में मौजूदा उपविजेता और इस मैच में अपने कोच के बिना उतरी केरला ब्लास्टर्स ने गुरुवार को अपने घर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एफसी पुणे सिटी को 1-1 से ड्रॉ पर मजबूर करते हुए उसे हैट्रिक लगाने से रोक दिया।

कोच्चि, 4 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में मौजूदा उपविजेता और इस मैच में अपने कोच के बिना उतरी केरला ब्लास्टर्स ने गुरुवार को अपने घर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एफसी पुणे सिटी को 1-1 से ड्रॉ पर मजबूर करते हुए उसे हैट्रिक लगाने से रोक दिया।

मार्सेलिन्हो ने 33 मिनट में ही गोल करते हुए पुणे को बढ़त दिला दी थी, लेकिन दूसरे हाफ में मार्क सिफनोइस द्वारा किए गए गोल की मदद से मेजबान पुणे को अंक बांटने पर मजबूर करने में सफल रही। इस ड्रा ने हालांकि पुणे को 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच दिया है।

0-1 से पिछड़ने के बाद मेजबान टीम ने बराबरी की भरपूर कोशिश की लेकिन पुणे की रक्षापंक्ति ने हर बार उसे नाकाम कर दिया। सिफनोइस ने करेज पेकुसन की मदद से 73वें मिनट में इस सीजन का 100वां गोल करते हुए पुणे की लगातार तीसरी जीत हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पुणे का यह नौवां मैच था। उसे पांच मैचों में जीत मिली है जबकि तीन में हार। पुणे ने पहला ड्रा खेला है। दूसरी ओर, केरला का यह पांचवां ड्रा है। यह टीम तालिका में आठवें स्थान पर ही बनी रहेगी।

पुणे ने इस मैच तीन अंक हासिल करने की मुहिम में सातवें मिनट में एक जोरदार हमला किया लेकिन राफा लेपोज इस मौके को भुना नहीं सके। वेस ब्राउन की गलती के कारण पुणे को कार्नर मिला, जिस पर मार्सेलिन्हो ने एक शानदार क्रास बाक्स में भेजा। आदिल खान उसे ठीक से दिशा नहीं दे सके। गेंद राफा के पास गई, उन्हें बस गेंद को गोलपोस्ट में डाल देना था लेकिन वह चूक गए।

पुणे की टीम लगातार हमले कर रही थी। 25वें और 29वें मिनट में भी उसने दो अच्छे हमले किए लेकिन इन दोनों मौकों पर कप्तान संदेश झिंगन ने टीम को मुश्किल से उबारा। मेजबान टीम को हालांकि इसके बाद भी राहत नहीं मिली। पुणे ने हमले जारी रखे और इस क्रम में उसे 33वें मिनट में सफलता हाथ लगी। मार्सेलिन्हो ने इस सीजन का अपना छठा गोल करते हुए पुणे को आगे कर दिया। मार्सेलिन्हो ने यह गोल आशिल कुरुिनयान के सहयोग से किया।

बराबरी को आतुर केरल ने अपना पहला बड़ा 44वें मिनट में किया लेकिन वह इयान ह्यूम के आफसाइड होने का कारण नाकाम हो गया। 45वें मिनट में ह्यूम ने एक और बड़ा हमला किया जो असफल रहा।

पहला हाफ पुणे के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। बेंगलुरू के हाथों मिली हार के बाद इस्तीफा देने वाले अपने मुख्य कोच रेने मुलेस्टीन की जगह डेविड जेम्स की देखरेख में खेल रही केरल की टीम ने 51 फीसदी समय तक गेंद अपना पास रखी।

दूसरे हाफ के शुरुआती 20 मिनटों में अधिक घटनाक्रम नहीं देखने को मिला। लेकिन इसके बाद केरला की टीम 73वें मिनट में बनाए गए मौके को नहीं चूकी और बराबरी का गोल करने में सफल रही। सिफनोइस ने यह गोल करेज पेकुसन के पास पर किया। पेकुसन को किटिजो केजिरोन ने एक अच्छा पास दिया, जिसे लेकर वह बाक्स में पहुंचे और बिल्कुल दाएं किनारे से सिफनोइस को एक बेहतरीन पास दिया, जिस पर वह पुणे के गोलकीपर को छकाने में सफल रहे।

88वें मिनट में सिफनोइस और पेकुसन ने एक और हमला पुणे के गोलपोस्ट पर लेकिन इस बार वे खुशनसीब नहीं रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493