करियर के सुखद पल का आनंद ले रहे हैं करण ओबेरॉय

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की पहली फिल्म ‘स्ट्रॉबेरी प्वाइंट’ के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार अभिनेता और गायक करण ओबेरॉय का कहना है कि यह उनके करियर के लिए बहुत ही सुखद और गौरवान्वित करने वाले पल हैं।

करण ने कहा, “मेरे लिए, यह मेरे अभिनय करियर के सबसे गौरवान्वित करने वाला और सुखद पल हैं। इस फिल्म का एक हिस्सा बनकर सिनेमाई इतिहास की पुस्तकों में अंकित होना शानदार लग रहा है। दुनिया में केवल 14 ऐसी फिल्में हैं, जिनमें बुलंदियों पर पहुंचने जैसा महसूस होता है। इसमें स्टीवन स्पीलबर्ग की पहली फिल्म शामिल है।”

यह ‘सीआईडी’, ‘मानो या ना मानो’ और ‘अदालत’ जैसे धारावाहिक बना चुके प्रबाल बरुआ द्वारा निर्देशित है।

करण इससे पहले संगीत के साथ-साथ भारतीय टेलीविजन पर भी अपना हाथ आजमा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493