‘शेक इट ऑफ’ का कॉपीराइट मुकदमा खारिज होता देखना चाहती हैं स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट के वकीलों ने संघीय न्यायाधीश से उनके 2014 के हिट गाने ‘शेक इट ऑफ’ से संबंधित कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की गुजारिश की है।

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट के वकीलों ने संघीय न्यायाधीश से उनके 2014 के हिट गाने ‘शेक इट ऑफ’ से संबंधित कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की गुजारिश की है।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्टो में कहा गया कि वकीलों द्वारा बुधवार को दी गई दलील के मुताबिक मुहावरा ‘खिलाड़ी तो खेलेंगे और नफरती नफरत करते रहेंगे’ एक ‘म्यूजिकल क्लिच’ है, जिसे सार्वजनिक डोमेन में होना चाहिए।

एक फुटनोट में, उन्होंने प्लेयर्स और हेटर्स शब्द का पॉप संस्कृति में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने का हवाला दिया, जिसमें फ्लीटवुड मैक का 1977 का गाना ‘ड्रीम्स’ का हवाला दिया गया, जिसके बोल थे, “खिलाड़ी जब खेलते हैं तो वे आपको प्यार करते हैं।” और 1977 के प्रसिद्ध बी.आई.जी. गाने प्लाया हेटर का भी हवाला दिया।

स्विफ्ट पर गीतकारों सीन हॉल और नाथन बटलर ने 2017 के सितंबर में मुकदमा किया था। उन्होंने 2001 में लड़कियों के ग्रुप के लिए ‘प्लायास गॉन प्ले’ गाना साथ मिलकर लिखा था।

इस गाने के कोरस में एक मुहावरा है, “खिलाड़ी, वे तो खेलेंगे, और नफरती, वे नफरत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493