मुंबई ने गणपति बप्पा को दी भावपूर्ण विदाई

imagesमुंबई-| महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चले गणपति समारोह के बाद मुंबईवासियों ने सोमवार को गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। हजारों मुंबईवासियों ने नाचते गाते हुए शहर में स्थित विभिन्न घाटों पर भगवान गणेश की 1.2 लाख छोटी और बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

राज्य में सोमवार को बारिश के बावजूद पुणे, तटीय कोंकण, कोल्हापुर, औरंगाबाद, नासिक, जलगांव, सोलापुर और नागपुर समेत संपूर्ण महाराष्ट्र में लगभग पांच लाख प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रखा।

राज्य के सबसे बड़े त्योहार की समाप्ति यानी भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बॉलीवुड, टेलीविजन और मराठी फिल्म उद्योग के कई कलाकारों को विसर्जन स्थल पर देखा गया।

प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया की ध्वनि से शहर का कोना-कोना गुंजायमान होता रहा।

इस दौरान मुंबई पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। शहर में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) की 10 कंपनियों के अलावा, 47 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। साथ ही पहली बार सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनियों को भी तैनात किया गया था। छेड़छाड़ को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस की तैनाती की गई थी। शहर में विभिन्न जगहों पर 278 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। विसर्जन घाटों पर 55 मोटरबोट तैनात रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493